परसिया: बीजी साइडिंग में ट्रक से बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल
रावनवाडा रोड बीजी साइडिंग में बैरियर के सामने गुरुवार दोपहर 12 बजे ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों को चोट आई । इनमें से एक युवक का पैर कट गया। उसे उपचार के लिए नागपुर ले जाया गया। यहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को 11 बजे मृतक के परिजनों ने बताया कि नागपुर से शव पोस्टमार्टम के बाद लाया जाएगा।