पेटरवार: हाट-बाजार से लौट रही महिला साइकिल से गिरकर घायल, पेटरवार सीएचसी में इलाज
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत के बुंडू कोणारबैडा की रहने वाली एक सब्जी विक्रेता महिला सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। समय लगभग साढ़े 10 बजे बताया गया कि दशमी देवी आज गुरुवार को साप्ताहिक हाट-बाजार टांड सब्जी मंडी से सब्जी बेचकर साइकिल से अपने घर लौट रही थीं। घर लौटने के क्रम में साइकिल से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिरकर चोटिल हो गईं।