नागौर: चातरा मांजरा गांव में शराब की दुकान के सेल्समैन के साथ हुई मारपीट, सदर थाने में हुआ मामला दर्ज
Nagaur, Nagaur | Jun 12, 2024 नागौर सदर थाना क्षेत्र के चातरा मांजरा गांव स्थित शराब की दूकान के सेल्समैन के साथ मंगलवार देर रात मारपीट होने का सदर थाने में मामला दर्ज हुआ। इस दौरान पीड़ित भाकरोद निवासी देवकरण ने रिपोर्ट देकर बताया कि धर्माराम नामक युवक ने देर रात आकर दूकान के सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।