नागौर: नागौर शहर में एक शराब की दुकान से चोरों ने 17 हजार रुपए की नकदी की पार, आरोपी सीसीटीवी में हुए कैद
Nagaur, Nagaur | Jun 11, 2024 नागौर शहर मे रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित एक शराब की दुकान से चोर करीब 17 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। सीसीटीवी फुटेज मे सामने आए दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। जानकारी में सामने आया कि चोर पीछे की खिड़की के जरिए अंदर घुसे और दुकान में रखी 17 हजार रुपए की नकदी लेकर भाग गए। ठेकेदार गुलाब सिंह जोधा ने बताया कि चोरों ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था।