🚨 लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा-लोहरदगा मुख्य मार्ग स्थित मानती पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान अक्षत कुमार (21 वर्ष) एवं रोहित कुमार (24 वर्ष), दोनों निवासी चंदवा (लातेहार), को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
आरोपियों के पास से 17 ग्राम एवं 8 ग्राम, कुल 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस मामले में कुडू थाना कांड संख्या 65/26 के तहत NDPS Act की धारा 17(b), 21(b), 22(b) एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।
📍 IHQ PUBLIC INDIA
#Lohardaga #KuduPolice #BrownSugar #NDPSAct #DrugFreeJharkhand #JharkhandPolice #Latehar #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #IHQPublicIndia #लोहरदगा #कुडू #ब्राउनशुगर #नशामुक्तझारखंड #पुलिसकार्रवाई
Lohardaga, Lohardaga | Jul 15, 2026