झाझा में पत्नी से झगड़ा और ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर मुकेश कुमार ने आत्महत्या की नीयत से जहरीली पदार्थ खा ली। जब मुकेश कुमार की तबियत बिगड़ने लगी तो उसे रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया गया, जहां से मुकेश कुमार को गुरुवार की देर रात 11:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां मुकेश कुमार का इलाज किया जा रहा है।