मुहांस पहुंची सत्य साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा, जोरदार स्वागत किया गया
बीते दो वर्षों से लगातार मध्यप्रदेश का भ्रमण कर रही सत्य साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा रीठी तहसील के विश्व में प्रसिद्ध संकटमोचन धाम मुहांस पहुंचीं। यहां श्री सत्य साईं सेवा समिति रीठी द्वारा दिव्य रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रथ में विराजमान सांई बाबा की भव्य छाया चित्र में पुष्प अर्पित किए और पूजा-अर्चना कर कल्याण की कामना की गई।