हुलासगंज: छात्राओं की सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग सख्त, सभी संस्थानों में बनेगी आईसीसी, होगी सख्त कार्रवाई
छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति गठन करना अनिवार्य किया है। मंगलवार रात्रि करीबt 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतों के लिए पेटी, सीसीटीवी, महिला नोडल अधिकारी की नियुक्ति तथा छात्रावासों में महिला वार्डन तैनात होंगी। सात दिन में जांच शुरू कर 60 दिन निर्णय।