बालोद: सिर में लोहे का फुटरेस्ट घुसने से घायल पालिका कर्मचारी की मौत, रायपुर रेफर के दौरान दुर्ग में तोड़ा दम
Balod, Balod | Jun 14, 2026 बालोद-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल नगर पालिका कर्मचारी वामेन कुमार साहू की आखिरकार मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक के फुटरेस्ट का लोहे का हिस्सा उनके सिर में घुस गया था। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में दुर्ग पहुंचने के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।