मध्यप्रदेश के बड़वाह ओंकारेश्वर परियोजना की मुख्य नगर के महेश्वर रोड स्थित सिरलाय पंपिंग स्टेशन नहर के गेट से सोमवार सुबह साढ़े दस बजे पुलिस ने एक करीब 35 से 40 वर्षीय युवक की औंधे मुंह पानी मे तैरती हुई लाश बरामद की है।पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि सिरलाय पंपिंग स्टेशन नहर के गेट मे एक व्यक्ति की लाश दिखाई दे रही है।