धनौरा: गजरौला में नीलगाय से टकराई बाइक, बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर
गजरौला मंडी धनौरा रोड स्थित कुमराला पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार के आगे अचानक नीलगाय आ गई, जिससे बाइक सवार युवक उससे टकरा गया और वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची निजी एंबुलेंस ने घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉ ने घायल रोबिन त्यागी पुत्र अरुण त्यागी की हालत गंभीर होता देखो यहां से अमरोहा के लिए रेफर कर दिया।