पालीगंज: इमामगंज में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक युवक घायल
Paliganj, Patna | Aug 18, 2025 पालीगंज की इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट के दौरान एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। मारपीट का मामला सोमवार की रात 8:19 के करीब के बताई जाती है। घायल युवक की पहचान संजू कुमार के रूप में बताया गया है।