नवलगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 8 माह से फरार चल रहे थाना स्तरीय टॉप टेन अपराधी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जिला झुंझुनूं के विभिन्न थानों में तीन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। यह मामला 15 मई 2025 का है, जब अनाज व्यापारी राकेश कुमार पर 10–12 लोगों ने लाठी-सरियों व पाइपों से जानलेवा हमला कर मारपीट की।