बिरनी: ड्रोन कैमरे की निगरानी में होगा 22 मौजा कर्बला का ऐतिहासिक मोहर्रम मेला, सुरक्षा के लिए 100 युवकों की टीम तैनात
Birni, Giridih | Jun 20, 2026 मोहर्रम का चांद नजर आने के साथ ही बिरनी प्रखंड के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध 22 मौजा कर्बला मैदान, बलिया में तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 26 जून को दसवीं मोहर्रम (अशूरा) के अवसर पर लगने वाले विशाल मेले को लेकर कर्बला कमेटी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। इसी सिलसिले में कर्बला मैदान में कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और