बुधवार रात 8:00 बजे सांसद कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर माननीय सांसद श्री बंटी विवेक साहू जी के नेतृत्व में जुन्नारदेव के ग्राम गारादेही, बिलावर खुर्द, पटनिया,बिलावरकला गांव में यूनिटी मार्च के माध्यम से 11 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई।