कुमारखंड प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को दिन करीब बारह बजे कुष्ठ दिवस प्रभारी चिकित्त्सा पदाधिकारी वरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मी ने महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए।