मेदिनीनगर (डालटनगंज): नावाडीह में कुएं से मिला छात्रा का शव, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने एमएमसीएच में परिजनों से मिलकर जताया दुःख
तरहसी प्रखंड के नावाडीह में कुएं से किशोरी का शव बरामद किया गया। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री लवली गुप्ता एमएमसीएच पहुंची और पोस्टमार्टम हाउस में प्रभावित परिजनों से मिली। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवार को सांत्वना दी।