मोकामा: मोकामा के परशुराम स्थान पर सांसद ललन सिंह ने की पूजा-अर्चना, महागठबंधन की बैठक को लेकर दिया बयान
Mokameh, Patna | May 4, 2025 मुंगेर सांसद व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह रविवार को लगभग 1 बजे मोकामा के परशुराम स्थान मंदिर पहुँचे। जहाँ परशुराम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें भगवान परशुराम का मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया गया। मौके पर एमएलसी नीरज कुमार सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर ललन सिंह ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।