लांजी: डायरिया रोकथाम के लिए पीएचई का विशेष अभियान, बहेला और पाथरगांव में हैंडपंपों का क्लोरीनीकरण
डायरिया रोको अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) ने बुधवार को लांजी विकासखंड के ग्राम बहेला और पाथरगांव में दोपहर लगभग 12 बजे विशेष अभियान चलाया। टीम ने खराब हैंडपंपों की मरम्मत कर ग्रामीणों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की तथा सभी हैंडपंपों में जर्मेक्स डालकर क्लोरीनीकरण किया। विभाग ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य जलजनित बीमा