खगौल: दानापुर स्थित सहयोग शिविर में कई विभागों के स्टॉल रहे खाली, लाभुकों को हुई परेशानी
मंगलवार को सुबह 10 बजे दानापुर के सगुना मोड़,अषोपुर और खगौल स्थित सहयोग शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। हालांकि, कई विभागों के स्टॉल पर अधिकारी और कर्मी अनुपस्थित मिले। विशेष रूप से समाज कल्याण विभाग का