बख्तियारपुर: बख्तियारपुर फोरलेन मोड़ के पास अनियंत्रित वाहन से टकराकर बाइक चकनाचूर, एक की मौत
गुरुवार की रात्रि करीब 8 बजे बख्तियारपुर फोरलेन मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बाइक चालक का