बुदनी: यारनगर के तालाब में मिला एक व्यक्ति का शव, बुदनी पुलिस जांच में जुटी
Budni, Sehore | Aug 30, 2025 बुधनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यार नगर पांडादो के तालाब में एक 50 वर्षीय व्यक्ति जगदीश रावत निवासी खांडाबढ़ की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची बुदनी पुलिस ने शब को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ज्ञात हो की मृतक कल घर से तालाब में नहाने की बोलकर आया था लेकिन जब रातभर घर नहीं पहुंचा तब घरवालों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास छानबीन की।