बुदनी: नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था के साथ विराजे गणपति
Budni, Sehore | Aug 27, 2025 आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर बुधनी सहित संपूर्ण क्षेत्र में जगह जगह बने पांडालों में श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान गजानंद की स्थापना की गई है। बता दे कि अनेक पंडालों पर भगवान गजानन की विशाल प्रतिमाओं की स्थापना की गई है,जिसकी तैयारियां गणेश पांडालों के कार्यकर्ताओं के द्वारा काफी समय पूर्व से की गई थी।