सिराथू: ननिहाल घूमने बड़का टिलवा आया 14 वर्षीय किशोर गंगा नदी में समाया, 24 घंटे बाद पानी में मिली लाश
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बड़का टिलवा गांव में शुक्रवार दोपहर को गांव के कुछ बच्चे गंगा नदी नहाने गए थे।इन बच्चों में अभिषेक पाल उर्फ नन्हू भी शामिल था जो अपने ननिहाल घूमने आया था। नन्नू गहरे पानी में समा गया शाम तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया कोई पता नहीं चल सका।शनिवार को गांव के पास पानी में उतारती हुई लाश मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।