सिराथू: मलाक भायल में पुराने ट्रांसफार्मर पर दिया गया एक्सट्रा लोड, ट्रांसफार्मर से धुंवा निकलने पर अनहोनी की आशंका से नाराजगी
कोखराज इलाके में मलाक भायल गाँव के ट्रांसफार्मर में रविवार को अतिरिक्त लोड होने के चलते ट्रांसफार्मर से धुंवा उठने लगा।यहां पुराने ट्रांसफार्मर में कुछ नए कनेक्शन दिये गए हैं।धुंवा देखकर इलाके के लोगों में अनहोनी की आशंका है और नाराजगी जताई जा रही है।इसकी वीडियो भी वायरल हुई है।बिजली विभाग के लोगों पर मनमानी करने का आरोप लगाया जा रहा है।