बेंगाबाद: भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने एन. बक्शी बीएड कॉलेज पहुंचकर शिक्षा और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा सोमवार को 12 बजे बेंगाबाद स्थित के एन. बक्शी बीएड कॉलेज पहुंचे। उनके आगमन पर कॉलेज प्रबंधन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद किया।