मऊगंज: लौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार
Mauganj, Rewa | Jan 18, 2026 लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर खेतौही मोड़ पुलिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने पीछे से साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान 48 वर्षीय राजमणि साकेत निवासी ग्राम सीतापुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।