मऊगंज: मनरेगा से गांधी नाम हटाने और इंदौर हादसे पर कांग्रेस का उपवास, मऊगंज में भाजपा सरकार पर बरसे नेता
Mauganj, Rewa | Jan 17, 2026 मऊगंज में मनरेगा कार्य योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने तथा इंदौर नगर निगम क्षेत्र में कथित रूप से दूषित पानी पीने से 23 बच्चों की मौत के मामले को लेकर आज शनिवार की दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने कांग्रेसियों ने उपवास कर सरकार की नीतियों का बिरोध किया।