घोड़ाडोंगरी: NEET परीक्षा के दौरान छात्रों से संवाद को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों से संवाद करने पहुंचे एनएसयूआई बैतूल जिलाध्यक्ष जैद खान और उनके साथियों की सारणी पुलिस के एक एसआई से तीखी बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही पुलिस अपनी ड्यूटी का कार्य निभा रही थी।