हज़ारीबाग: हजारीबाग: युवक की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोप में सड़क जाम
हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के चंडी स्थान के पास एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बहेरी गांव निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जिला परिषद चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम से यातायात प्रभावित रहा।