हज़ारीबाग: योगेंद्र साव का धरना 19वें दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान
19वें दिन भी जारी योगेंद्र साव का धरना हजारीबाग:बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव चटी बरियातू कोल माइंस स्थित करबला मैदान में अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर 19 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।धरना स्थल पर विस्थापित रैयतों और स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।