हज़ारीबाग: रंगदारी से जुड़ी फायरिंग की साजिश नाकाम, दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार
उरीमारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की योजना को नाकाम कर दिया। एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पुलिस कार्बाइन, पिस्टल, जिंदा गोलियां और AK-47 व SLR के मैगजीन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।