हरदोई: शहर सहित जिले में 24 घंटे में 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 31 ई-रिक्शा सीज, 131 वाहनों का चालान कर ₹255500 का जुर्माना वसूला गया
Hardoi, Hardoi | Mar 9, 2024 पुलिस विभाग द्वारा शुक्रवार रात 9 बजे जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि शहर क्षेत्र सहित जिले भर में 24 घण्टों में 5 ट्रैक्टर ट्रॉली व 31 ई-रिक्शा सीज किए गए हैं। साथ ही 131 वाहनों का चालान कर 2,55,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।