हरदोई: जिला अस्पताल में प्लम्बर का मोबाइल छीनकर भागा युवक, लोगों ने उसके साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Hardoi, Hardoi | Mar 9, 2024 शुक्रवार रात जिला अस्पताल में प्लम्बर का मोबाइल छीनकर एक युवक भाग गया, लेकिन उसके साथी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार अभिषेक रावत अस्पताल परिसर में रहकर प्लम्बर का काम कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास दो लोग आये और बात करने के लिए मोबाइल मांगा। मोबाइल लेने के बाद वह भाग गया।