हत्या के मामले में 3 आरोपियों को वाराणसी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Sep 20, 2024 वाराणसी के मनहर, हाफिज रहमान बाबा, थाना जैतपुरा इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन हत्यारों को पकड़ लिया है। पुलिस ने तीनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है। पुलिस ने इन तीनों को पकड़ने के लिए वाराणसी से चंदौली तक के करीब 130 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अस्पतालों को खंगाला तब जाकर इन्हे पकड़ने में कामयाबी मिली।