मंदसौर: जल संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 23 जून को नपा का घेराव
मंदसौर में गहराते जल संकट और पेयजल आपूर्ति की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल 23 जून को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करेगा, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहरवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, प्रदर्शन में विधायक, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होकर ज्ञापन सौंपेंगे,