नागौर: नागौर की निकटवर्ती चेनार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने नागौर नगर परिषद में शामिल करने के प्रस्ताव का किया विरोध
Nagaur, Nagaur | Feb 28, 2025 नागौर की सबसे निकटवर्ती चेनार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आज नागौर नगरपरिषद में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध जताया है। चेनार के ग्रामीणों का कहना है कि नागौर नगर परिषद और चेनार ग्राम पंचायत आज अलग-अलग संस्थाएं हैं। ऐसे में दोनों इकाइयों के लिए अलग-अलग बजट आता है। चेनार को नागौर नगर परिषद में शामिल करने से विकास की गति कमजोर होगी।