बहेड़ी: नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित पॉवर हाउस से बिजली विभाग ने निकाला फ्लैग मार्ग
बहेड़ी में 18 मई शाम करीब आठ बजे विद्युत विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक करने को फ्लैग मार्च निकाला गया अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बहेड़ी चमन प्रकाश के निर्देशन में बहेड़ी शहर में विद्युत बचाने एवं समय से बिल भुगतान करने और विद्युत चोरी नहीं करने के संदेश के साथ फ्लैग मार्च किया गया।