बहेड़ी: गुड़वारा निवासी शख्स को घर से बहाने से बुलाकर किया गया घायल, पीड़ित पक्ष ने सीएम से मदद की गुहार लगाई
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़वारा निवासी सेवाराम के मुताबिक 14 मार्च 2025 को रात के एक बजे जब उसका भाई महावीर घर पर था आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले अशोक कुमार ने अपने दो साथियों शैंपो और नन्हे लाल से उसके भाई को बहाने से बुलवाया और फिर तीनों आरोपी उसके भाई को ई रिक्शा पर बैठा कर गांव से दूर ले गए और मारपीट कर मरा हुआ समझ कर छोड़कर फरार हो गए।