सिमडेगा: सेवई गोरियाबहार गांव में महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे गए
सेवई गोरियाबहार गांव में सोमवार को दिन के 1:00 महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस महिला नेत्री जोसीमा खाखा के द्वारा महिला एवं किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस केवल राजनीति तक सीमित नहीं है ,बल्कि समाज में सुरक्षा स्वास्थ्य आदि सभी चीजों को ध्यान देती है उन्होंने लोगों को जागरुक कर आगे आने का आवाहन किया।