उधवा: 33 केवी उधवा फीडर मेंटेनेंस कार्य के चलते सोमवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
33 केवी उधवा फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने रविवार को अपराह्न करीब साढ़े 5 बजे बताया कि 33 केवी उधवा फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण से उधवा फीडर में सुबह 9 बजे से शाम 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।