शाजापुर: पीडीएस के चावल की कालाबाजारी के मामले में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कोतवाली थाने में मामला दर्ज
शाजापुर कोतवाली पुलिस ने पीडीएस के चावल की कालाबाजारी के मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी की शिE5कायत पर दो आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी असफाक खान और बृजकिशोर मंगल से पुलिस पूछताछ करेगी यह माल कहां से खरीदा और कहां बेचा जा रहा था।