खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में गुरुवार को खनन निरीक्षक ने अवैध गिट्टी लदे एक ट्रक को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार खनन निरीक्षक सपना कुमारी चौथम थाना क्षेत्र के जवाहर नगर के समीप चेकिंग अभियान चला रही थीं। इसी दौरान उन्होंने गिट्टी लदे एक ट्रक को रोका और चालक से कागजात मांगे। चालक वैध दस्तावेज दिखाने में विफल रहा और वाहन वहीं छोड़कर फरा