पूरनपुर: सुआबोझ मेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुआबोझ में खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि पड़ोसी किसान रामबाबू अपने खेत से अवैध रूप से मिट्टी खनन करा रहा था। इसी दौरान उसकी जमीन और रिश्तेदार दीनदयाल के खेत की मेड़ से सटी मिट्टी भी निकाल ली गई, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आंशका जताई है।