नववर्ष की पूर्व संध्या पर मांडलगढ़ थाना पुलिस ने नशामुक्ति को लेकर एक सराहनीय और अनोखी पहल की। थाना प्रभारी घनश्याम मीणा के नेतृत्व में मांडलगढ़ चौराहे पर “नशा छोड़ो, दूध पियो” अभियान का आज गुरूवार शाम करीब सात बजे शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत चौराहे पर दूध का स्टॉल लगाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों व जवानों ने स्वयं युवाओं को गर्म दूध पिलाकर नशे से दूर रह