Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
bbcaaptak9471812700
लंगूर खोला धाम की अनोखी तस्वीर चारों ओर पहाड़ ही पहाड़
Sursand, Sitamarhi
| Jul 26, 2026
MORE NEWS
लंगूर खोला धाम की अनोखी तस्वीर चारों ओर पहाड़ ही पहाड़
Sursand, Sitamarhi | Jul 25, 2026
सीतामढ़ी छात्र आंदोलन में घायल हुए नानपुर दक्षिणी मुखिया सुजीत कुमार और उनकी गाड़ी को हुई क्षतिग्रस्त सीतामढ़ी पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए चिन्हित कर कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है।
Sursand, Sitamarhi | Jul 25, 2026
नई सरकार की सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 25.07.2026 को समाहरणालय स्थित परिचर्चा सभागार,में नई सरकार की "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूचना एवं जन संपर्क विभाग बिहार पटना द्वारा आयोजित किया गया जिसका लाइव टेलीकास्ट सभी जिलों में किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर,माननीय विधायक सुरसंड प्रोफेसर नागेंद्र राउत, एमएलसी श्रीमती रेखा कुमारी,जिलाधिकारी श्री रिची पांडे, अपर समाहर्ता ,राजस्व संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती,अपर समाहर्ता विभागीय जांच राहुल कुमार के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित माननीय सांसद सीतामढ़ी, श्री देवेश चंद ठाकुर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बीते 100 दिनों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिन्होंने सुशासन, विकास और जनकल्याण को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि यह केवल 100 दिनों की उपलब्धियों का सफर नहीं बल्कि विकसित समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने की मजबूत शुरुआत है। वही कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीते दिनों में शिक्षा ,स्वास्थ्य, पर्यटन, सुशासन और जन कल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर बिहार के विकास को नई गति और नई दिशा दी गई है। उन्होंने कहा कि सेवा ,संकल्प और समर्पण के 100 दिन केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं बल्कि विकसित ,समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार की मजबूत नींव है। कार्यक्रम के दौरान कार्तिक कुमार को राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन (under -13) प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया। अतुल कुमार,वरीय लिपिक अनुमंडलीय अस्पताल ,पुपरी को सामाजिक सेवा, रक्तदान एवं मानवीय सेवा में सराहनीय कार्य एवं खेल जगत में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि को लेकर सम्मानित किया गया। वही ज्ञान भारतम् के अंतर्गत पांडुलिपियों के संरक्षण में सराहनीय कार्य करने के लिए श्री राम शरण अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यस्तरीय समारोह का सीधा लाइव टेलीकास्ट भी प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा "सेवा, संकल्प एवं समर्पण " की परिकल्पना, सरकार के प्रथम 100 दिनों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, उपलब्धियों तथा भविष्य की विकास रणनीति पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। जिला स्तर पर लगभग पाँच मिनट की एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें विगत 100 दिनों में सीतामढ़ी जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में जीविका दीदियों की उपस्थिति भी थी। इसके अतिरिक्त प्रखंड कार्यालयों एवं पंचायत भवन/पंचायत सरकार भवनों में भी लाइव प्रसारण से माननीय मुख्यमंत्री महोदय का संदेश आमजनों ने सामूहिक रूप से सुना।
Sursand, Sitamarhi | Jul 25, 2026
जिला प्रशासन में कार्रवाई के लिए लिस्ट जारी कर दिया है।
Sursand, Sitamarhi | Jul 25, 2026