खुरई: खुरई को जिला बनाओ आंदोलन को बुधवार को ब्राह्मण समाज और कुशवाहा समाज ने समर्थन देते हुए जूलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा
Khurai, Sagar | Aug 1, 2024 खुरई को जिला बनाओ आंदोलन को बुधवार को ब्राह्मण समाज और कुशवाहा समाज ने समर्थन दिया। ब्राह्मण समाज ने सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए जूलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार रमेश कोष्टी को सौंपा। ऐसे ही कुशवाहा समाज ने समर्थन में जूलूस निकालकर खुरई को जिला बनाने के लिए नारे लगाते हुए मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।