खुरई: पथरिया जेगन में करेंट से अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, खेत में भुट्टा तोड़ने गए थे, फेंसिंग में था करेंट
Khurai, Sagar | Aug 1, 2024 खिमलासा थाना क्षेत्र के पथरिया जेगन में खेत में अपने एक साथी के साथ भुट्टा तोड़ने गए अतिथी शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष गौरीशंकर पांडे करेंट की चपेट में आ गए। खेत की फेंसिंग में करेंट लगाया गया था। घायल गौरीशंकर पांडे को खुरई अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरीशंकर अतिथि शिक्षकों में मंगल पांडे नाम से मशहूर थे।