खुरई: श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड निवासी 18 वर्षीय युवती की सर्प के काटने से मौत, शहरी थाने में मर्ग कायम।
Khurai, Sagar | Jul 31, 2024 खुरई के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड की बगिया निवासी एक 18 वर्षीय युवती खुशबू पिता हरिशंकर यादव को सोते समय सर्प ने काट लिया। उसके भाई ने सर्प को जाते देखा। परिजनों ने युवती को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।