मल्हारगढ़: पिपलिया मंडी से मंदसौर पहुंचे साइकिल चलाकर कांग्रेस बैठक में पहुंचे महासचिव, युवा स्वाभिमान यात्रा को दिया समर्थन
पिपलिया मंडी से जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा और नगर कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उणियारा 22 किलोमीटर साइकिल चलाकर मंदसौर में जिला कांग्रेस की विस्तारित बैठक में पहुंचे। दोनों ने युवा स्वाभिमान साइकिल यात्रा के समर्थन में युवाओं की आवाज बुलंद करने का संदेश दिया,बैठक में 9 अगस्त के दिल्ली सत्याग्रह की रणनीति पर चर्चा हुई,